The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुटखा से भरे ट्रक को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

“दुर्गेश चंद्राकर की रिपोर्ट”

बिलासपुर/रायपुर । 24 जनवरी की सुबह गुटखा से भरे ट्रक को कुछ लोगो द्वारा लूट करने की घटना सामने आया था ।गुटका को ट्रक में भर कर बिलासपुर से कोरबा ट्रांसपोर्ट कर रहे थे तभी कुछ बदमाशो ने धुमा चौक के पास कार से ट्रक का रास्ता रोक कर ट्रक को लूट कर फरार हो गया था । ट्रक कि जयरामनगर भनेशर में लावारिस हालत में होने की सूचना मिली थी जब पुलिस मौके पर पहुँची तब लुटेरे समान लेकर फरार हो गये थे। घटना के बाद से पुलिस जाँच में जुट गई थी जिस पर आज बिलासपुर पुलिस को 48 घंटो में सफलता मिली जिसमे पुलिस ने समान सहीत 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बता दे कि सभी आरोपी लुटे हुए समान को बेचने की फिराक पर थे तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया सभी आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor