The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चाकू मार कर मोबाइल फोन लूटने वाले 1 अपचारी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर मोबाईल फोन लूटने वाले 3 आरोपी एवं 1 अपचारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी करण साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी में रहता है तथा स्टेशन चैक स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता है। प्रार्थी 15 नवंबर की रात्रि अपने घर जा रहा था कि रामनगर ओव्हर ब्रीज हनुमान मंदिर पास अक्षय यादव, सौरभ राजपूत कुलदीप वर्मा एवं अन्य 1 लड़का प्रार्थी से मिले तथा सभी प्रार्थी से पैसे की मांग किये प्रार्थी द्वारा मेरे पास पैसा नहीं है कहने पर उक्त चारों चाकू से प्रार्थी के जांघ पर वार कर मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 408/21 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी सौरभ राजपूत, कुलदीप वर्मा, अक्षय यादव उर्फ विक्की एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 1 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *