The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस लाइन स्थित निवास में जवान ने फांसी लगा की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस लाइन स्थित निवास में जवान ने फांसी लगाई है। कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के धुर नक्सल इलाके परतापुर थाने में पदस्थ जवान खेमन मंडावी ने आज यहां आत्महत्या कर ली है। छुट्टी में जिला मुख्यालय पहुंचे जवान खेमन मंडावी ने सिंगारभाट स्थित पुलिस लाइन के अपने निवास में फांसी लगा ली है। घटना की सूचना जैसे ही मिली, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *