The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCPoliticsPUBLICINTERESTState

बौद्ध संघ गुढियारी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

Spread the love

रायपुर(BNIKHABAR)। बौद्ध संघ गुढियारी, अशोक नगर रायपुर (पंजीयन क्रमांक 15150) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 30 अगस्त 2026 को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वक्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डा. सलीम राज एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रितेश मोहरे उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान बौद्ध संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सलाहकार समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के आगामी कार्यों को समुचित, न्यायसंगत एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

तथागत इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए हर वर्ष 50 हजार रुपये देने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान वक्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डा. सलीम राज ने बौद्ध संघ गुढियारी के अंतर्गत संचालित तथागत इंग्लिश मीडियम स्कूल के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय के लिए प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

इस घोषणा पर समारोह में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों एवं सदस्यों ने डा. सलीम राज का आभार व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाजजनों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

शपथ लेने वाले नव नियुक्त पदाधिकारियों में आयुष्मान मुकुंद मसुरकर – अध्यक्ष, आयुष्मान केशव सिगनापुरे – सचिव, आयुष्मान मनोहर मेश्राम – कोषाध्यक्ष, आयुष्मान अनिल जनबंधु – उपाध्यक्ष, आयुष्मान अभय कुंभारे – सह सचिव, आयुष्मती सुलभा भौतिक – उपाध्यक्ष (महिला) एवं आयुष्मती संध्या मेश्राम – सह सचिव (महिला) शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *