The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेरला के सरकारी स्कूल में 23 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, 5 दिन के लिए स्कूल बंद

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में बेरला के सरकारी स्कूल में 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सभी बच्चों को उनके घर में ही होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर नजर रख रही है। इसके बाद प्रशासन ने 5 दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया है। इनके साथ ही जिले के अलग-अलग स्कूलों में कुल 48 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।बेमेतरा के बेरला पंचायत क्षेत्र के देवभूमि देवरबीजा स्थित कुमारी देवी चौबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 5 टीचरों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले 259 बच्चों का एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें से 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। जिले में पहला मामला है, जब इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा नवागढ़ और बेमेतरा ब्लॉक में भी 25 बच्चे संक्रमित मिले हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor