The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गणतंत्र पर सम्मानित होकर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ट्रक ने रौंदा, कार को ओवरटेक कर रहा था ट्रक चालक

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर/कोंडागांव। गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मान पाने के बाद घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने रौंद दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामा कोंडागांव का है।दरअसल दोपहर के वक्त पेमेश्वरी साहू गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रही थी। सड़क पर एक कार को ओवरटेक करते हुए पीछे से आ रही ट्रक ने पेमेश्वरी को कुचल दिया। इस दौरान पेमेश्वरी की स्कूटी दूर जाकर गिरी। पेमेश्वरी के सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया। सड़क पर दूर तक खून के छींटे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क से स्वास्थ्यकर्मी के शव को हटाया गया। पेमेश्वरी की दो साल पहले ही केशकाल के टाटीरास में शादी हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम करने की वजह से दिल्ली में भी उसे सम्मानित किया गया था।खल्लारी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ पेमेश्वरी साहू के सड़क हादसे में निधन पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा दुःख व्यक्त किया है। पेमेश्वरी कांकेर जिले के ग्राम परसोदा की रहने वाली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *