The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

15 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर । जिले के बागबहरा थाना क्षेत्र में 15 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को शादी का वादाकर अपने झांसे में लिया था। इसके बाद उसे भगाकर कोरबा ले गया था। यहां उसने उसके साथ रेप किया। परिजनों की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी 24 जनवरी को उनकी बेटी सुबह घर से किसी काम से निकली थी। देर शाम तक घर ही नहीं लौटी है। कई लोगों से उसके बारे में पता कर चुके। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की दीपक 20 वर्ष से बात किया करती थी। इसी आधार पर पुलिस ने दीपक के बारे में भी जानकारी जुटाने शुरू किया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि दीपक भी अपने घर पर नहीं है। इसके बाद उसके नंबर से लोकेशन ट्रेस किया गया। जिसमें पता चला कि दीपक कोरबा में है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां उन्हें नाबालिग भी मिल गई। पुलिस ने लड़की को दीपक के कब्जे से छुड़ा लिया। साथ ही दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *