The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

CM भूपेश बघेल ने आज से राजीव युवा मितान क्लब की शुरुआत, प्रत्येक क्लब को सालाना एक लाख रुपए मिलेगा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए नया क्लब बनवाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को CM हाउस में आयोजित एक समारोह में राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया। प्रत्येक क्लब के संचालन के लिए सरकार सालाना एक लाख रुपए देगी। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में चरणबद्ध रूप से कुल 13 हजार 269 क्लब गठित किये जाने हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के वार्ड में कम से कम एक क्लब होगा। जिन ग्राम पंचायतों और शहर के वार्ड की आबादी 2500 से अधिक होगी, वहां दो क्लब भी बनाए जाएंगे। इस क्लब में कम से कम 20 और अधिक से अधिक 40 सदस्य होंगे। इनमें से एक तिहाई महिलाओं का होना अनिवार्य होगा। ये क्लब कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) के तहत काम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री इस क्लब के संरक्षक होंगे। सरकार क्लब की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक महीने 25 हजार रुपए देगी। इस मान से प्रत्येक तिमाही में 33 करोड़ 17 लाख रुपए का खर्च सरकार करेगी। साल भर में इन क्लबों पर 132 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। जिला स्तरीय समिति और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर इसे अनुभाग में भेजा जाएगा। वहां जनपद पंचायत और फिर क्लब तक यह राशि पहुंचेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *