The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भाजपा छोड़ बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी का दामन थामा

Spread the love

नईदिल्ली/रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। बाबुल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 48 दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद सुप्रियो ने BJP छोड़ दी थी।तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद बाबुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सब पिछले 4 दिन में हुआ है। ममता पर बंगाल की जनता को भरोसा है। मैं काम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिला है। मुझे अपने इस फैसले पर गर्व है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *