The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनटीपीसी सीपत की रेल लाइन पर धरना,कोयला परिवहन प्रभावित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। एसईसीएल दीपका रेलवे साइडिंग से रेक लोडिंग एनटीपीसी सीपत के लिए जाने वाली कोयला लादेन को आज सुबह 9 बजे से एनटीपीसी से प्रभावित भू-विस्थापितों ने रेंकी के रेलवे फाटक पर काफी संख्या में इकट्ठे होकर अपनी मुआवजा रोजगार को लेकर रेलवे फाटक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिए ।उनका कहना है कि पूर्व में प्रभावित भू-विस्थापितों कि रोजगार मुआवजा को लेकर एनटीपीसी कोयला लादेन जाने वाली मालवाहक को बंद किया गया था और एनटीपीसी रेलवे अधिकारियों, एसईसीएल प्रबंधन साथ में प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष सहमति व निर्णय लिए की रोजगार और मुआवजा को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज पर्यंत तक नहीं पूरा किया गया जिसको लेकर आज फिर से प्रभावित भू-विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *