The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कटघोरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कटघोरा पुलिस को बलात्कार के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपि के विरुद्ध पुलिस ने अपराध क्रमांक 324 / 2021 के तहत धारा- 376, 506 भादवि कार्यवाही की है। 26 नवंबर 2021 को प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा शादी का झूठा झांसा देकर उससे विगत 02 वर्षों से जबरन शारीरिक संबंध बनाया है तथा शादी के लिए बोलने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार था कि 27 जनवरी के रात्रि आरोपी के ग्राम बिझरा एवं उसके आसपास देखे जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराज पटेल के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन में तत्काल थाना कटघोरा से पुलिस टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु रवाना किया गया तथा पतासाजी के दौरान आरोपी के उसके निवास ग्राम बिंझरा में होने की सूचना मिलने पर दबिश दिया गया । पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस पार्टी के द्वारा पकडा गया। पुछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपना नाम लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा बताया गया। उक्त आरोपी को 27 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम- लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा पिता स्व० जुगला राम विश्वकर्मा उम्र 41 साल सा० बिंझरा, झिलमिली पारा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor