The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या फिर युवक ने खुद जहर सेवन कर की आत्महत्या

Spread the love

धमतरी। जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम भेंडरी में बंद कमरे में मिले प्रेमी जोड़े की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक ने पहले युवती की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने खुद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। 21 जनवरी को भेंडरी के महुआ पारा में खुमान सिंह साहू और रूखमणी साहू की बंद कमरे में लाश मिली थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। करीब 4 दिनों बाद आई पोस्टमार्टम से अब साफ हो चुका है कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है। चौकी प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि आरोपी युवक का मौत कीटनाशक दवाई की सेवन से और मृतका की मौत गला दबाने से हुआ है। घटना के दिन युवक के परिजन खेत गए थे। जब परिजन वापस घर आए तो देखा कि कमरे में उनका बेटा जमीन पर बेहोश अवस्था मे पड़ा हुआ है और कीटनाशक की दो डिब्बा पड़ा है। साथ ही उसी कमरे में मृतका युवती लकड़ी से बने पाटा में अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद दोनों को नयापारा के शासकीय अस्पताल उपचार के लिए ले गया जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor