Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आकर्षक प्लान की लालच में आकर युवक ऑनलाइन ठगी का हुआ शिकार

Spread the love

दुर्ग। जिले की सुपेला पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय स्कूल के पास बैकुंठधाम भिलाई निवासी सुरेंद्र कुमार साव 8 लाख 44 हजार 120 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। उसके पास 7 जनवरी 2021 को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाली लड़की प्रिया शर्मा ने खुद को ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट का एक्जीक्यूटिव बताया। उसने सुरेंद्र को शेयर मार्केट मे निवेश और उससे मिलने वाले रिटर्न के कई आकर्षक प्लान बताए। प्रिया की बातों में आकर अगले दिन सुरेंद्र ने अपने फोन पे से 3450 रुपए का भुगतान कंपनी को किया। इसके बाद प्रिया ने सुरेंद्र की बात आशुतोष मिश्रा से कराई। आशुतोष ने अपने आपको कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी रकम का निवेश कराकर शेयर खरीदती है और उससे जो लाभ होता है उस रकम को कंपनी निवेशकर्ता के खाते मे भेज देती है। जिसके बाद सुरेंद्र ने धीरे-धीरे कर कंपनी को फोन पे के जरिए 8 लाख 44 हजार 120 रुपए निवेश कर दिए। प्रार्थी ने सुपेला थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor