The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

थोक सब्ज़ी मार्केट की दुकान में चोरों ने दी दबिश लाखों रुपए ले उड़े चोर,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। माना थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये चोरी डूमरतराई के थोक सब्ज़ी मार्केट की दुकान से करीब 4.5 लाख रुपए चोर ले उड़े है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर में लॉकर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गये है। इस गिरोह ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये चोरी डूमरतराई के थोक सब्ज़ी मार्केट की दुकान से करीब 4.5 लाख रुपए चोर ले उड़े है। अब तक ये गिरोह 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। पूर्व की तरह इस बार भी घटना स्थल से दूर खाली लॉकर पड़ा मिला है। चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे के रॉड को काटकर इस चोरी के अंजाम दिया है। चोरी करने के बाद ये शातिर चोर सीसीटीवी कैमरा के सहित डीवीआर भी ले उड़े है। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *