Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया शोक व्यक्त….

Spread the love

नई दिल्ली – दिग्‍गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। दिल्‍ली के एम्‍स में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्याप्त किया।

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। अपनी कला से लोगों को हँसाने वाले राजू श्रीवास्तव का योगदान कला जगत में सदैव याद किया जाएगा, मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं।

बता दे कि उन्‍हें 10 अगस्‍त को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था. रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था. राजू को मगर पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor