The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवि सम्मेलन का लिया आनंद

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 नवम्बर को राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा आयोजित स्टेट हाई स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन वाह…वाह… राजनांदगांव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास शिरकत करें, वहां सोने पे सुहागा जैसी बात है। उन्होंने सभी को दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विजय पाण्डेय ने जो परंपरा प्रारंभ की थी उन्हें उनके सुपुत्र तथागत पाण्डेय ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने पिता स्वर्गीय विजय पाण्डे के सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor