The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पकड़ा गया मोटरसाइकिल व लोहा चोरी करने वाला आरोपी, भेजा गया जेल

Spread the love
“उदय मिश्रा की​ रिपोर्ट”

राजनांदगांव। प्रार्थिया रत्ना बोरकर सरपंच रामपुर ने थाना लालबाग में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौठान में लगे लोहे के एंगल को कोई चोरी करके ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अटल आवास पेंड्री निवासी विक्की राजोरिया पिता अलबर्ट राजोरिया कई तरह की अलग-अलग मोटर साईकिल लाता है तथा ग्राहक ढूंढ कर बेचता है। थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेंद्र राजपूत ने दल-बल सहित उसके घर तलाशी ली तो 4 मोटरसाइकिल जो कि दुर्ग , अंजोरा, देवादा आदि जगहो से चोरी की गई थी व उनके नंबर बदल दिए गए थे। उसके पास से रामपुर से चोरी हुआ लोहा एंगल भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *