The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिकअप वाहन में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा तस्करी,आरोपी गिरफ्तारी

Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ जिले में फिर गांजा तस्करों को तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इन तस्करों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने वहन सहित 50 किलो गांजा जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गांजा से भरा एक पिकअप पकड़ा गया है। पुलिस ने इन तस्करों को रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के डोंगरिपाली थाना प्रभारी जितेंद्र ऐसेया के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने एक संदेहास्पद पिकअप वाहन की तलासी ली जिसमें गुप्त चेम्बर बनाकर 50 किलो गांजा पकड़ा गया है। ये तस्कर पुष्पा मूवी की स्टाइल में गांजा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांजा ओड़िसा से लाया जा रहा था। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा से भरा वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor