The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार चौकीदार को कुचला,गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

Spread the love

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना के पास हाईवा ने बाइक सवार चौकीदार को कुचल दिया। इस हादसे में चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई है। देर रात हुई इस घटना के बाद चौकीदार की लाश तीन घंटे तक सड़क पर पड़ी रही। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मस्तूरी-बिलासपुर रोड जाम रहा और वाहनों की लाइन लगी रही। जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी लक्ष्मण यादव पिता दुखीराम यादव 58 वर्ष मस्तूरी अस्पताल में चौकीदार था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह काम करने के बाद अपनी बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *