The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सुबह 4 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Spread the love

दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मृतकों की पहचान सेक्टर-6 भिलाई निवासी दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे दोनों युवक कार से जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *