The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली क्रांति गौड़ सम्मानित, CM ने दी 5 लाख की प्रोत्साहन राशि

Spread the love

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की स्टार महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऐतिहासिक टेस्ट ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास रचने वाली क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर जगह बनाने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं और प्रदेश में नई खेल क्रांति की प्रेरणा बनी हैं। सम्मान समारोह के बाद क्रांति गौड़ ने मध्य प्रदेश खेल अकादमी के युवा खिलाड़ियों और अन्य क्रिकेटरों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें मेहनत के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *