The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चिखली चौकी में निज़ात का आयोजन

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में निजात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय(IPS) , पुलिस चौकी चिकली क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालक एवं राजनांदगांव के ड्रग इंस्पेक्टर संजय झाड़ेकर की उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना पर्ची के दवाइयां को नहीं देने एवं नशे के आदी व्यक्तियों के पहचान की सूचना, बार-बार नशीली दवाइयों को लेने के लिए लाने वाले पर्चियों की तस्दीक एवं नारकोटिक्स एवं ड्रग्स से संबंधित किसी भी दवाई को लेनदेन में बहुत ही सतर्कता के साथ दवाइयों का आवंटन करना एवं किसी भी प्रकार से नशीली दवाइयों के अवैध क्रय विक्रय की जानकारी होने से तत्काल मोबाइल के माध्यम से सूचित करने का निर्देश दिया गया , साथ ही ऑनलाइन दवाइयों को मंगाने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है। निजात कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में सभी के सहयोग की अपील की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor