The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ठंड में आई कमी, रात का पारा चढ़ा

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान जहां सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक तीन दिन में बढ़ गया। हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान मंगलवार को पांच डिग्री तक कम रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन और चार फरवरी को प्रदेश के उत्तरी इलाके के कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor