The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

परिजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर युवक ने कर ली ख़ुदकुशी

Spread the love

कोरबा। जिले से आत्महत्या का अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहाँ पाली थानांतर्गत ग्राम मादन निवासी एक युवक ने परिजनों द्वारा सुबह शराब पीने से मना करने पर कमरे को बंद कर म्यार में फांसी का फंदा बनाकर ख़ुदकुशी कर ली। पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत ग्राम मादन निवासी हरीश कुमार अघरिया 27 पिता पंचराम रोजी मजदूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। यहां तक कि वह कभी कभार काम करने जाया करता था। समय मिलने के बाद वह दिन-रात नशाखोरी में डूबे रहता था।31 अक्टूबर की देर रात तक उसने नशापान किया था। 01 नवंबर की सुबह भी वह नशापान करने निकल रहा था। परिवार के सदस्यों ने मना किया तो तड़के 7 बजे अपना कमरा बंद कर म्यार में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे पर झूलते हुए देखे जाने के पश्चात इसकी सूचना पाली पुलिस को दी। पाली पुलिस ने मृतक के पिता पंचराम अघरिया 48 पिता समारूराम अघरिया के द्वारा सूचना दिए जाने पर मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत फंदे से उतरवाकर उसे पीएम के लिए पाली सीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor