The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बुआई का सिलसिला तेजी से शुरू

Spread the love

रायपुर। राज्य में रबी फसलों की बोनी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। अब तक एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न प्रकार की रबी फसलों की बोनी हो चुकी है। इस साल राज्य में 18 लाख 25 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य है, जो गत वर्ष राज्य में 17 लाख 48 हजार 680 हेक्टेयर में हुई रबी फसलों की खेती की तुलना में 76 हजार 320 हेक्टेयर अधिक है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल रबी सीजन में अब तक गेंहू, धान, मक्का, जौ, ज्वार एवं अन्य अनाज फसलों की बोनी 1600 हेक्टेयर मे, दलहन फसलों की बोनी 95 हजार 900 हेक्टेयर में, तिलहन फसलों की बोनी 20 हजार 840, गन्ना की बोनी 4 हजार 280, साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी 13 हजार 630 हेक्टेयर में हो चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *