The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इनामी नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,नक्सल संगठन पर भेदभाव का लगाया आरोप

Spread the love

सुकमा। 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें एक लाख का इनामी नक्सली भी शामिल है। सभी पिछले कई साल से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। जानकारी के मुताबिक सभी नक्सली जिले के बडेशेट्टी इलाके में सक्रिय थे। नक्सलियों ने सरेंडर से पहले नक्सल संगठन पर भेदभाव का आरोप लगाया था।

इसके साथ ही शासन की पुनर्वास नीति पर भरोसा जताया। एएसपी आंजनेय वैष्णव ने कहा कि नक्सल संगठन की भेदभाव से तंग आकर और भूपेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी को शासन की योजना का लाभ दिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *