The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुकान से 3 बोरी पान मसाला एवं 1 बोरी चावल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष अंदानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी के ओम किराना स्टोर्स बाजार चौक भनपुरी से कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर को उठाकर 3 बोरी पान मसाला एंव 1 बोरी चावल चोरी कर ले गये कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई, रायपुर में अप.क. 64/2022 धारा 354,380 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश कर आरोपी सद्दाम खान पिता रमजान खान उम्र 25 वर्ष एंव आरोपी परमानंद साहू पिता सागर साहू उम्र 21 वर्ष पूछताछ करने पर उक्त चोरी गये माल मशरूका को चोरी करना बताया। आरोपियो के कब्जे से चोरी गई 03 बोरी पान मसाला एंव 01 बोरी चावल किमती लगभग 16000रू को जप्त कर आरोपियो को 3 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *