The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो साल के मासूम की मौत

Spread the love

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक दो साल के मासूम की मौत हो गई है। परपा पुलिस के मुताबिक पुसपाल में हाईस्कूल पारा में रहने वाले ठाकुरराम नाग की दो साल की बेटी तनुजा घर के पास ही खेल रही थी। खेल-खेल में अचानक ही बच्ची नल-जल योजना के तहत खोदे गए गड्‌ढे में जा गिरी। बच्ची के गड्‌ढे में गिरते ही परिजन की नजर उस पर पड़ गई और दौड़कर परिजन ने उसे गड्‌ढे से बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल बच्ची को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *