The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में 216 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Spread the love

THEPOPATLAL प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद जाएंगे। इस दौरान वह शाम करीब पांच बजे ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ की प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री राज्य के पाटनचेरु में अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स परिसर में जाकर संस्थान की 50 वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार और पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। पीएमओ कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मोदी 216 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *