The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए जारी घमासान

Spread the love

THEPOATPALपंजाब कांग्रेस में सीएम के चेहरे के लिए जारी घमासान के बीच पार्टी सेफ गेम खेल सकती है। इसमें चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू को ढाई-ढाई साल के लिए सीएम का चेहरा बनाया जा सकता है। हालांकि, सरकार बनने के बाद पहले सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला चुनकर आए पार्टी विधायक करेंगे। दरअसल, पंजाब चुनाव में वोट बैंक का गणित ऐसा है कि कांग्रेस किसी एक का नाम लेकर रिस्क नहीं ले सकती। पंजाब में कांग्रेस 6 फरवरी को सीएम के चेहरे की घोषणा करेगी। इसके लिए राहुल गांधी लुधियाना आएंगे। वे लुधियाना से वर्चुअल रैली के जरिए दोपहर 2 बजे सीएम फेस का ऐलान करेंगे। राहुल की वर्चुअल रैली को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor