The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आरजेडी के दबंग सुरेंद्र यादव और जेडीयू के बाहुबली जमा खान ने भी मंत्री पद की शपथ ली

Spread the love


बिहार। नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को हो गया है। राजभवन में कुल 31 मंत्रियों ने शपथ दिलाई गई। राज्यपाल फागु चौहान ने 5-5 के बैच में मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 31 विधायकों में आरजेडी कोटे से 16, जेडीयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और निर्दलीय से एक शामिल हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट में आरजेडी के दबंग सुरेंद्र यादव और जेडीयू के बाहुबली जमा खान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
सुरेंद्र यादव बेलागंज से विधायक हैं। पिछले 30 साल से बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव की पहचान एक दबंग विधायक और बिहार राजनीति के ताकतवर चेहरे के रूप में की जाती है। अब तक सुरेंद्र यादव 2 बार जनता दल और 5 बार आरजेडी से विधायक रहे हैं। इलाके में हर तरीके से अपनी राजनैतिक छवि मजबूत रखने वाले सुरेंद्र यादव को हर बार जीत ही मिली है,वहीं जेडीयू कोटे से मंत्री बने जमा खान की छवि भी दबंग नेता के रूप में हैं। जमा खान पर 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में जमा खान ने बीएसपी से चुनाव लड़ा और जीतने के बाद विधायक बने। बाद में बीएसपी को छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor