The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आपदा पीड़ित 5 लोगों को 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Spread the love

बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 19 सितम्बर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में रानू बांधे पिता श्याम बिहारी बांधे, निवासी ग्राम सीतापार, तहसील सिमगा, मोंगरा बाई पति स्व. जनक राम साहू, निवासी ग्राम कोलियारी, तहसील बलौदाबाजार, सालिकराम पिता शिवप्रसाद, निवासी ग्राम भुसड़ीपाली, तहसील कसडोल, सुनीता बाई पति बीरसिंग निवासी ग्राम अर्जुनी म, तहसील कसडोल एवं मैतराम पिता छाटूराम निवासी ग्राम भोथाही, तहसील कसडोल शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने एवं डेम, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor