The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पशु तस्करी पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही,एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पशु तस्करी का कार्य होने की सूचना पुलिस विभाग को मिल रही थी जिस पर डोंगरगढ़ पुलिस के द्वारा गाड़ियों की जांच की जा रही थी । जांच के दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया माल वाहक क्रमांक एम एच 18 ए ए 9747 जो की पशुओं की तस्करी कर रहा था -गाड़ी चालक अपने पीछे पुलिस पेट्रोलिंग को आता देख भागने की कोशिश में बिजली के खंबे से जा टकराया । पूरे मामले की जानकारी देते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी शिव कुमार चंद्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में पशु तस्करी हो रही है और पशुओं को महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है जिस पर जांच नाका स्थापित कर पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा जांच की जा रही थी इस दौरान तेज रफ्तार चार पहिया मालवाहक भागने की कोशिश करते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया जिसमें दो आरोपी थे जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मालवाहक से 15 मवेशियों को बरामद किया है, इन 15 मवेशियों में से चार मवेशियों की मौत हो गई । पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor