The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मूणत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान

Spread the love

रायपुर। मूणत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना मेरे साथ मारपीट हुई है। उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है। वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा ये संभव नहीं है। मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं। मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं। मारपीट का वीडियो भी जारी करें। तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे। भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मंत्री रूद्र गुरु की मांग पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मंत्री रूद्र गुरु ने मूणत के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor