The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों ​को कुचला

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ। चालक पहले ही कोई दुर्घटना कर भाग रहा था,उसी में उसने बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद मुआवजा और शराब दुकान हटाने का आश्वासन मिलने पर जाम खत्म किया। जानकारी के मुताबिक, चांपा के वार्ड-1 निवासी किशन यादव 23 वर्ष और पप्पू यादव 26 वर्ष दोनों ट्रक चालक थे। दोनों बाइक पर कहीं जाने के लिए देर रात निकले थे। नए बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी में भिजवा दिया।बताया जा रहा है कि इसी ट्रक चालक ने एक और हादसा पहले किया था। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने उसका पीछा किया तो बचने के प्रयास में तेजी से भाग रहा था। इसी के चलते उसने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया और वहां से भी भाग निकला। इस बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor