The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthState

लौह अयस्क की धूल से गांवों में साँस संबधी बीमारी का खतरा

Spread the love

जगदलपुर। रायकोट और बड़े आरापुर क्षेत्र में लौह अयस्क की धूल गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। लौह अयस्क साइडिंग से उड़ रही धूल गांवों को प्रदूषित कर रही है। इसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे समस्या बढ़ रही है। घर के बाहर रखना मुहाल हो गया है। घरों की छत, आंगन और सामान पर काली परत जम रही है। इसके चलते लोग खांसी और सांस की बीमारी का शिकार बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा हो रहा है। पेड़-पौधे तक प्रभावित हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा की मांग उठाई है। विकास के नाम पर लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *