The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार,52 पत्ती समेत 10 हजार रुपये जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मंगला के धुरीपारा स्थित स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 10 हजार 200 रू जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग मंगला धुरीपारा स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर मौके से मंगल सिंह ध्रुव 48 वर्ष, सुखराम रजक 37वर्ष, सोनू यादव 18 वर्ष, विकास सिंह 30 वर्ष, अरबाज खान 28वर्ष, राहुल राजपूत 18वर्ष, सूरज पटेल 28 वर्ष, दुर्गेश ठाकुर 28 वर्ष, अजय ध्रुव 30 वर्ष सभी निवासी मंगला धुरीपारा, सूरज यादव 23 वर्ष निवासी मंगला चढ्ढा बाड़ी, चंद्रमणि साहू 21 वर्ष निवासी ग्राम बावली, थाना पथरिया जिला मुंगेली को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 10 हजार 200 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor