Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने और डांस का काम करने वाली महिला की हत्या,पुलिस पति से कर रही है पूछताछ

Spread the love

कोरबा। कोरबा में एक महिला का शव आज उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना के समय कमरा बाहर से बंद था और उसका पति स्कूटी लेकर भाग निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार निवासी माही ठाकुर 25 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने और डांस का काम करती थी। करीब 5 महीने पहले उसने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राहुल ठाकुर से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों माही के घर के पास ही किराये से कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह जब माही की मां उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि माही का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। माही की मां का कहना है कि जब वह पहुंची तो राहुल नहीं था और उसकी स्कूटी भी नहीं खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने ही सुबह कॉल कर कहा था कि वह माही को नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि राहुल उससे मारपीट कर रहा था। उसी ने ही माही की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor