The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुरानी रंजिस के चलते आरोपी ने युवक को सड़क में दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से किया हमला,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर के अश्वनी नगर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला किया है। खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से शहर के अश्वनी नगर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना 08 फरवरी देर रात की है। टिल्लू नामक युवक ने सुनील डड़सेना पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।आरोपी ने जान से मरने के लिए युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई हमले किए। युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची आजाद चौक पुलिस ने शख्स को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी टिल्लू की तलाशी शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *