The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दो बच्चों को बचाते बचाते युवक नदी के बहाव में खुद फंसा गई जान देर शाम तक नहीं मिल पाया शव

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। चारामा क्षेत्र के गिरहोला नदी में पुल के नीचे मछली पकड़ने गये एक 32 वर्षीय युवक कि डूबने से मौत हो गई हालांकि की देर शाम तक गोताखोर युवक के शव को ढूढते रहे पर उसका शव नही मिल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरहोला नदी में मछली पकड़ने के दौरान दो बच्चे नदी के तेज बहाव में फंस गये जिसे बचाने के लिए राजेश सोनकर पिता शेखर सोनकर नदी में कूद गया व इन दोनों बच्चो को बचा भी लिया किंतु उन्हें बचाते बचाते खुद ही नदी के तेज बहाव में फंस गया व डूब गया हालांकि देर शाम तक गोताखोर दल बल के साथ युवक की खोजबीन करते रहे किंतु उसका शव नहीं मिल पाया।
चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि यह युवक दो डूबते हुए दो बच्चों बचाते बचाते नदी के बहाव में फंस गया जिसके चलते वह डूब गया फिलहाल जांच जारी है अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दी गई है कल सुबह फिर से रेस्क्यू की जायेगी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार व जनप्रतिनिधियों द्वारा घटना स्थल पहुँच युवक की पूछ परख लेते रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *