The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पान ठेले की आड़ में महुआ शराब बेच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा,24 लीटर महुआ शराब जब्त

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के पिरैया गांव में एक युवक पान ठेले की आड़ में महुआ शराब बेच रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है,और उसके कब्जे से 24 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि 07 फरवरी की शाम सूचना मिली कि पिरैया में पान ठेले की आड़ में एक युवक महुआ शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर नगाराडीह निवासी अनिल कुमार बंजारे 32 वर्ष को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गुमराह करने लगा। कड़ाई करने पर उसने पान ठेले में शराब छिपाकर रखना बताया। आरोपित की निशानदेही पर 24 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor