The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकी प्रयास को किया विफल,जवानों ने ड्रोन को उड़ता देख किया फायरिंग,ड्रोन पाकिस्तान की ओर जानें में रहा कामयाब

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब के अमृतसर में 08 फरवरी की देर रात अजनाला तहसील में पंजग्रहियां सीमा चौकी पर एक ड्रोन द्वारा विस्फोटक गिराया गया है। हालांकि,सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस आतंकी प्रयास को विफल कर दिया। अलर्ट सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन को उड़ता देख उस पर तुरंत फायरिंग कर दी। हालांकि, ड्रोन पाकिस्तान की ओर जानें में कामयाब रहा। घटना के तुरंत बाद बीएसएफ ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि के लिए इलाके की तलाशी ली। इस दौरान दो स्थानों पर विस्फोटक मिले। अब बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारत में विस्फोटक, हथियार, नकदी और ड्रग्स भेजने के लिए सीमा पार से आतंकवादी संगठन ड्रोन का नियमित रूप से उपयोग कर रहे हैं। सुरक्षा बल अधिक सतर्क हो गए हैं और अक्सर भारत की सीमाओं पर ड्रोन विरोधी अभ्यास करते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor