The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

2 वर्षों तक कोरोना मरीज़ों के बीच रहने के बाद भी नहीं हुए संक्रमित डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी

Spread the love

रायपुर। कोरोना की शुरूआत से आज दिनांक तक संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने एक रिकार्ड ​कायम किया है। दरअसल वे आज तक कोरोना संक्रमित नहीं हुए है। बता दें ​कि राजधानी रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी कोरोना की पहली लहर से ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, इस बात का भी उन्हें कभी भय नहीं सताया। मरीजों का कहना है कि उनके पास इलाज कराने के लिए जाने से उनमें ​जीवन जीने की चाह बढ़ जाती है। इसका कारण उनका मरीजों के साथ अपनापन है।उन्होंने अपनी होमियोपैथिक चिकित्सा के माध्यम से लगभग 20000 से अधिक कोरोना संक्रमितो का इलाज अपने पास बिठाकर किया। उन्हें छूकर उनसे बात करके दवाइयों के उपचार के साथ साथ मरीजो को मानसिक रूप से मज़बूत कर इस बीमारी से लड़ने का हौसला भी बढ़ाया। ऐसे कई मरीज़ थे कोरोना काल में जिनका ऑक्सीजन लेवल 60 ,65 तक गिर चुका था। वैसे लोग भी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।इस विषय पर जब डॉ त्रिवेदी से चर्चा करने पर उन्होने मानसिक रूप से मज़बूत रहना बताया और एक फ़र्ज़ की तरह बिना डरे निरंतर मरीज़ों की सेवा एक सामान्य रूटीन की तरह करना बताया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor