The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपर कलेक्टर ने अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण,3 अधिकारी और 5 कर्मचारियों अनुपस्थित पाए गए,जिन्हें नोटिस जारी किया गया

Spread the love

कवर्धा। प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से अपर कलेक्टर द्वारा अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। अपर कलेक्टर ने तीन अधिकारी और पांच कर्मचारियों को नोटिस थमाया है।कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से अपर कलेक्टर बीएस उइके 8 फरवरी की सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक अलग-अलग कार्यालय का आकास्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक हरीश सक्सेना, सहायक ग्रेड-3 आलोक सिंह, महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी, पर्यवेक्षक सरोज शर्मा, डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर अंकिता चंद्रवशी और परिवहन विभाग के जिला अधिकारी सहित कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।अपर कलेक्टर उइके ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। वहीं सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर के साथ जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र ध्रुव भी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *