The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेखौफ अवैध खनन, जिम्मेदार अधिकारी मौन, अवैध खनन करने वाले नहर को कर रहे छतिग्रस्त

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। इन दिनों जिले में अवैध उत्खनन का खेल जमकर चल रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे हुए है। जिले में मुरुम की अवैध खुदाई जमकर की जा रही है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अधिकारी कोई कार्रवाई नही करते है। सरोधा, तारो, राजनांदगांव रोड नहर में प्रतिदिन मुरुम की अवैध खुदाई कर मुरुम की सप्लाई की जा रही है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की है। इसके बाद भी खनिज विभाग के अफसर कोई कार्रवाई नही करते है। जनकी इन छेत्रो में अवैध मुरुम खुदाई कर नहर से बड़े वाहन हाइवा, जेसीबी जाते है। जिसके कारण जल संसाधन विभाग का नहर तक छतिग्रस्त हो रहा है। जिसकी मरम्मत नही की जाती है। लगातार मुरुम की अवैध खनन से गांव के लोग व किसान परेशान हो रहे है। खुलेआम जेसीबी से खोदाई कर हाइवा से सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी खनिज विभाग के अफसर खामोश है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor