The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जेलों में परिरुद्ध कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात किया गया प्रतिबंधित

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। प्रदेश में कोविड 19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में यदि जेल में परिरूद्ध बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की अनुमति दी जाती है, तो जेलों में कोविड 19 संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, रायपुर संजय पिल्ले द्वारा सभी जेल अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 07 जनवरी से आगामी आदेश तक जेलों में परिरूद्ध बंदियों का उनके परिजनों से मुलाकात पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया है कि अत्यावश्यक होने पर केवल बंदियों के अधिकृत अधिवक्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ सिर्फ न्यायालयीन कार्य के लिए मुलाकात की अनुमति दी जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor