The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अश्लील फोटो का डर दिखाकर कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में स्कूल की दोस्ती और अश्लील फोटो का डर दिखाकर कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक कोई और नहीं बल्कि युवती का पुराना दोस्त है। युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ के मामले में जामुल पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जामुल टीआई गौरव पांडेय ने बताया कि 7 फरवारी को दोपहर 1 बजे 18 वर्षीय युवती को आरोपी हर्ष सिंह 21 वर्ष ने बुलाया। उसे अपने बाइक पर बैठा कर दुर्ग स्टेशन ले गया। वहां से ट्रेन बैठा और उसके साथ रायपुर में न उतरकर उसे बिलासपुर स्टेशन ले गया। जहां रात में उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी पैरेंट्स को दी। दोनों के पैरेट्स समझा बुझाकर उसे बुला लिया। हर्ष उसे लेकर भिलाई आ गया। जिसके बाद लड़की थाना पहुंच गई और आप बीती बताई। पुलिस ने आरोपी हर्ष सिंह के खिलाफ धारा 354, 384 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों 12 वीं तक एक साथ पढ़े थे। फिर हर्ष इंजीनियरिंग करने लगा और युवती डीसीए करने बाहर चली गई। दोनों की बातचीत मोबाइल पर होती थी। अभी युवती घर पर आई हुई है तो हर्ष उससे मिलने बुलाया, लेकिन युवती ने मना कर दिया। तब हर्ष ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि एक साथ पढ़ाई के दौरान उसकी अश्लील फोटो उसके पास रखी है। नहीं मिलेगी तो उसे वायरल कर देगा। इस पर युवती उसके दबाव में आकर मिलने चली गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *