The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फोम फैक्ट्री में फिर लगी भीषण आग,कर्मचारियों ने फैक्ट्री से निकल कर बचाई अपनी जान

Spread the love

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना मोड़ स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दो दमकल कर्मी जुटे हैं। फोम फैक्ट्री में छह महीने पहले एक बार और आग लग चुकी थी। आग कैसे लगी यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। जिससे कोई जनहानि नहीं ​हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फोम फैक्ट्री में 6 माह पहले भी आग लग चुकी है, आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहरा ने बताया कि फोम फैक्ट्री में आग लगी है। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है हालांकि स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक को भेजी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *