The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पसान थाना क्षेत्र के रानी अटारी के जंगल में मिली अज्ञात लाश,पुलिस पहुंची मौके पर

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी अटारी के पास के जंगल में शाम एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पसान थाना प्रभारी लक्ष्मण खुटे को प्राप्त हुई। थाना प्रभारी द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को घटना से आगत कराते हुए अधिकारियों के निर्देश पर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शाम ढलने के बाद रानी अटारी के जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों को एक अज्ञात लाश दिखी जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। इसकी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पसान थाना प्रभारी लक्ष्मण खुटे को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है। और लाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *