The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भैरव बाबा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर । जिले के रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों लाश मिली है। मृतिका का नाम जाम बाई 73 वर्ष बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरव बाबा मंदिर के पास मृतका जाम बाई का क्षतिग्रस्त शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वृद्ध महिला की मौत 2 से 3 दिन पहले हो चुकी है। साथ ही महिला के हाथ में चोट के निशान भी मिले हैं। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि वृद्धा की किसी ने हत्या तो नहीं कर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि महिला की मौत के बाद जीव—जंतुओं ने शव को नोच दिया है। बहरहाल इस मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए मृतिका के शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor